फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक मैराथन करेगी रिकार्ड कायम, डीसी ने: मेयर व जिला परिषद चेयरपर्सन से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंक मैराथन करेगी रिकॉर्ड कायम, डीसी ने मेयर व जिला परिषद चेयरपर्सन से मांगा सहयोग
विज्ञापन

पानीपत। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में डीसी सुमेधा कटारिया ने प्रदेश स्तरीय पिंक मैराथन दौड़ के आयोजन के दृष्टिगत नगर निगम के पार्षदों एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों और जिला के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला परिषद चेयरपर्सन आशु शेरा व मेयर अवनीत कौर ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली इस पिंक मैराथन दौड़ को सफल बनाने के लिए उनकी संस्थाओं की ओर से जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सुबह 7 बजे सेक्टर 13-17 में प्रदेश स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में भाग लेने वाली हर महिला गुलाबी रंग में नजर आएगी। पानीपत जिला के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं, सभी स्कूल, कॉलेज, सभी उद्योगपति व व्यापारी, समाजसेवी संगठन, क्लब एवं सभी संस्थाएं, सभी पार्टियों की महिलाओं इस दौड़ में भाग लेंगी। इस मौके पर निगमायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ सुमन भाखड़, डिप्टी सीईओ जसविंद्र बांगड़, चेयरमैन प्रदीप चौहान, डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, डीएसपी सतीश वत्स, दुष्यंत भट्ट, रवींद्र भाटिया, कोमल सैनी, विजय जैन, लोकेश नांगरू, पवन कुमार, अनिल बजाज, शिवकुमार शर्मा, रवींद्र नागपाल अंजलि शर्मा, रवींद्र कुमार, सुमन, अतर सिंह, रावल, प्रमोद देवी व संजीव दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें