संदिग्ध कारणों से पाइपलाइन ऑपरेटर की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
थर्मल। पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत आई ओ एक्सचेंज कंपनी का पाइपलाइन ऑपरेटर 27 वर्षीय सुनील कुमार रंगा निवासी सेक्टर-2 करनाल की संदिग्ध कारणों से मौत हो गई। बोहली पुलिस चौंकी ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया व मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार निवासी रोहतक एक ठेकेदार के पास पाइपलाइन ऑपरेटर था। उसकी ड्यूटी रात की शिफ्ट में पाली में पॉलसिंग पौंड पर थी। रात को वह करीब 10 बजे ड्यूटी पर आ रहा था, लेकिन उसकी बाइक अज्ञात कारणों से दुर्घनाग्रस्त हुई मिली। रात को 12 बजे के करीब जब सीआईएसएफ का दल वहां से गुजर रहा था तो उनकी नजर उस पर पड़ी। वो तुरंत ही उसे पानीपत रिफाइनरी के टाउनशिप स्थित अस्पताल में ले गए, वंहा पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना कि बाइक की चेन उतरी हुई थी, जिसके कारण वह मुंह के बल गिरा है और ज्यादा खून बहने की वजह से मौत हो गई ।