फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल पोर्टल सेवा प्रभारियों की एक दिवसीय कार्याशाला का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरल पोर्टल सेवा प्रभारियों की एक दिवसीय कार्याशाला
विज्ञापन


पानीपत। लघु सचिवालय के द्वितीय तल के कान्फ्रेंस हॉल में जिले के सभी अटल सेवा केंद्र संचालकों की सरल पोर्टल सेवा प्रभारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की मुख्य अतिथि सीएमजीजीए दीपशिखा छेत्री रही और कार्यशाला की अध्यक्षता डीआईओ मुकेश चावला ने की। कार्यशाला में एडीआईओ संजय कुमार और डीएम जितेंद्र कुमार व नीरज कुमार ने भाग लिया और सभी को सिस्टम की बारीकियों से अवगत करवाया गया। सीएमजीजीए दीपशिखा छेत्री ने बताया कि 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन की सुविधाओं के लिए सरल पोर्टल को लांच किया था। इस पोर्टल में लगभग 485 अलग-अलग विभागों की सेवाएं व स्कीम उपलब्ध हैं और लोगों की सुविधाओं के अनुरूप इन सेवाओं में और बढ़ोत्तरी की जाएगी। इन सभी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए अटल सेवा संचालकों को ट्रेनिंग दी गई। जिसमें जिले के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अटल सेवा संचालकों ने भाग लिया। पानीपत जिले में लगभग 175 ग्रामीण व 40 शहरी अटल सेवा केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम से जिले के लोगों सभी प्रकार की सेवाएं अनेक जगह जाने की बजाए एक ही जगह मिल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें