फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में देखरेख कर रहे किसान को किया किडनैप, 207 एकड़ जमीन की जलाई पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में देखरेख कर रहे किसान को किया किडनैप, 207 एकड़ जमीन की जलाई पराली
विज्ञापन

पानीपत। गांव मतलौडा गोशाला बाईपास स्टेडियम के पास के खेतों में सोमवार रात को 5 बदमाशों ने खेत से किसान का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने किसान का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर पड़ोसी के खेतों में बेसुध हालत में छोड़ दिया व उसके 2 एकड़ जमीन पर पड़ी 207 एकड़ जमीन की पराली को जला दिया। साथ ही उसकी बाइक भी आग के हवाले कर दी। पराली में लगी इस भीषण आग को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पराली के अन्य पार्टनर को फोन किया। सूचना मिलते ही पार्टनर, दमकल विभाग की गाड़ियों सहित पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की 18 गाड़ियों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी देते हुए पीड़ित किसान इरफान निवासी बिन्ना माजरा यूपी ने बताया कि वो पिछले एक साल से पार्टनरशिप में पराली खरीद व बेच का काम करता है। जिसमें उसके साथ पार्टनर मतलौडा निवासी बिल्लू व बिन्ना माजरा यूपी निवासी जितेंद्र कुमार है। तीनों मिलकर 207 एकड़ जमीन के लिए पराली खरीदी थी। जिसकी देखरेख के लिए सोमवार रात को इरफान खेतों में सोया था। उसी दौरान वहां मतलौडा के 5 बदमाश आए। जिन्होंने आते ही इरफान के साथ मारपीट की व उसका मुंह बंद कर उसका अपहरण कर लिया। उसे अपहरण कर वहां से ले गए। इसके बाद बदमाशों ने पराली में आग लगा दी व आग में उसकी बाइक भी जला दी व मौके से फरार हो गए। पड़ोसी के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

किडनैप किसान को ढूंढने के लिए रात को ही पुलिस व स्थानीय किसानों ने तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। जिस दौरान वो पड़ोसी के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उसे बेहोशी की हालत में सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां वो उपचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें