फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को सिरफिरे ने फोन पर शादी करने की कही बात, ना करने पर मायके व ससुराल के लोगों को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता को सिरफिरे ने फोन पर शादी करने की कही बात, ना करने पर मायके व ससुराल के लोगों को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। नवविवाहित को सिरफिरे ने फोन कर कहा कि वो उसे पसंद करता है, उससे शादी करना चाहता है। जिसका विरोध नवविवाहिता ने किया। जिस पर सिरफिरे ने उसके मायके व ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत परिजनों व किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

डाबर कालोनी में एक महिला की दो माह पहले ही शादी हुई। 4 सितंबर की रात को सिरफिरे व्यक्ति ने उसके फोन अपने फोन से कॉल की। आरोपित उसे पसंद करने की बात कही और शादी करने की इच्छा जताई। महिला ने धमकाया तो पति को ड्यूटी जाते समय उठवाने की धमकी दी। उसके ससुराल पक्ष के लोगों और मायके पक्ष के लोगों को भी जान से मारने की बात कही। पति ने बात की तो उसके ऊपर भी धौंस जमाई। आरोपित महिला को बार-बार फोन करके परेशान करने लगा। परेशानियां बढ़ने लगी तो ससुराल पक्ष के लोगों को आपबीती बताई।खुद को बताया बोस, पुलिस के कुछ न बिगाड़ पाने की कही बातआरोपित से महिला फोन पर बात न करती तो वह भड़क जाता। महिला के पति ने फोन पर बातचीत करके उसकी पहचान पूछी तो आरोपित ने स्वयं को संजय चौक का बॉस बताया। पति ने पुलिस में शिकायत देने की बात कही। आरोपित ने पुलिस में जान-पहचान होने की बात कहते हुए कुछ न बिगड़वा सकने की चुनौती दी।
विज्ञापन

आरोपित की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार, एडिशनल एसएचओ किला थाना पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें