आज से 93 रेलगाड़ियों के समय में अस्थायी तौर पर संशोधन
अमर उजाला ब्यूरो।
पानीपत। रेलयात्रियों को और अधिक बेहतर ढंग से रेल सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के मद्देनजर टर्मिनलों पर पहुंचने वाली 93 रेलगाड़ियों के आगमन समय में 12 जुलाई से 15 से 60 मिनट तक अस्थायी रूप से संशोधन करने का निर्णय किया गया है। यह निर्णय उत्तर रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर संरक्षा तथा ढांचागत मर मत के गहन कार्य के चलते लिया गया है। इनमें लगभग 10 ट्रेनों का परिचालन दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेलवे लाइन से होता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह उपाय पूरी तरह से अस्थायी है जो कि बेहद जरूरी संरक्षा कार्यों के पूरा होने तक जारी रहेगा। रेलगाड़ियों के समय में किया जा रहा परिवर्तन उनकी यात्रा के अंतिम चरण में किया गया है। इस परिवर्तन से न तो रेलगाड़ियों के प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन होगा और न ही उनकी सुपरफास्ट प्रकृति किसी भी रूप से प्रभावित होगी । यहां उल्लेखनीय है कि इस परिवर्तन के फलस्वरूप इन रेलगाड़ियों की अग्रिम आरक्षण अवधि में कोई बदलाव नहीं होगा । उत्तर रेलवे ने 12 जुलाई से हो रहे 93 रेलगाड़ियों के टर्मिनलों पर समय में संशोधन की सूची भी जारी की है।
दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर इन ट्रेनों के समय में होगा संशोधन
नाम समय में संशोधन
अहमदाबाद-कटरा एक्स. 20 मिनट
जम्मू मेल 30 मिनट
दादर एक्सप्रेस 60 मिनट
सरयू यमुना एक्स. 20 मिनट
शहीद एक्स. 20 मिनट
इंदोर अमृतसर एक्स. 30 मिनट
कटिहार एक्स. 20 मिनट
हावड़ा-अमृतसर एक्स. 20 मिनट
मूरी एक्स. 45 मिनट
अहमदाबाद-जम्मू एक्स. 30 मिनट
उत्तर रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर संरक्षा तथा ढांचागत मर मत के गहन कार्य के चलते 12 जुलाई से 15 से 60 मिनट तक अस्थायी रूप से संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। इस परिवर्तन से न तो रेलगाड़ियों के प्रस्थान के समय में कोई परिवर्तन होगा और न ही उनकी सुपरफास्ट प्रकृति किसी भी रूप से प्रभावित होगी ।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।