बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई
सनौली। रविवार को पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में सनौली और बापौली क्षेत्र की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने गांवों में बनाए गए बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई। बापौली पीएचसी के डॉ. कर्मबीर चोपड़ा और डॉ. सुदेशपाल ने बूथ पर बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में ग्राम सुधार युवा मंडल एवं सद्भावना युवती मंडल के तत्वावधान में आंगनबाड़ी वर्करों और स्वास्थ्य कर्मियों दर्शना, राजा, ममता, रेखा, पुष्पा, संचिता, कमलेश, रमेश त्यागी और संगीता ने यमुना ब्रिज, गांव झांबा, रिशपुर और सनौली खुर्द में साक्षर महिला समूह की महिलाओं ने पोलियो ड्रॉप दवाई पिलाई। इसमें लक्ष्मी देवी, बबली, संगीता, पुष्पा और सरोज ने बूथों पर दवा पिलाई। सनौली खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य कर्मी दर्शना देवी ने आंगनबाड़ी वर्करों के साथ 680 और सीएचसी बापौली के अंतर्गत 5985 बच्चों को पोलियोरोधी दवाई पिलाई। अब दो दिन तक गांवों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।