अध्यापकों को दिए कमियां दूर करने के टिप्स
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें योजनानुसार 2017-18 में अध्यापकों के विषय संबंधी कमियों को दूर करने और कम समय में अधिक जानकारी हासिल करवाकर दक्ष बनवाने पर जोर दिया गया। अंग्रेजी अध्यापक पूनम वासन व जागृति ने प्रशिक्षक का कार्यभार संभाला। प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा ने कहा कि, आधुनिक युग में प्रतिदिन तकनीक बदल रही है। अध्यापक भी इससे अछूता नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने जरूरी है।