माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जिला सचिवालय में वीरवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें 51 लोगों ने अपनी समस्या रखी। इनमें क्रीड, नगर निगम, पुलिस विभाग की अधिक रही। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और नगराधीश टीनू पोसवाल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता की हर शिकायत प्रशासन के लिए अहम है और किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, शिकायतें सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन पर गंभीरता से कार्रवाई करना और उसका असर धरातल पर दिखाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारी केवल कागजों में काम न दिखाएं। यशपाल ने प्रशासन से शिवाह बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे महिला शौचालय बनाने की मांग की। बालकिशन ने पेंशन से संबंधित शिकायत रखी और शीघ्र समाधान की मांग की। संजय ने सीवर के कार्यों को दुरुस्त करने का अनुरोध किया। अजय ने अपनी आय की जांच (इनकम वेरिफिकेशन) कराने की मांग की।