फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई राह संस्था ने चलाया पौधरोपण अभियान

Wed, 03 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नई राह संस्था की ओर से मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम में ग्रीन पानीपत मिशन के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। मुख्यातिथि वार्ड-20 से पार्षद तरुण गांधी व जिला खेल अधिकारी डीएस हुड्डा रहे। पार्षद तरुण गांधी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक वृक्ष लगाने का संकल्प भी ले तो जिला प्रदूषण मुक्त होकर हरियाली से सराबोर हो जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक संदीप जिंदल ने कहा कि यह मिशन केवल एक दिन का नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। संस्था की सदस्य डॉ. हेमा रमन ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। अब तक संस्था द्वारा 27 नैनो जंगल तैयार किए जा चुके हैं और संस्था ने मंगलवार को नैनो जंगल-28 का शुभारंभ किया। संस्था आने वाले दिनों में 200 पौधे और लगाए गई। इस अवसर पर दीपक सलुजा, रचित जग्गा, दिवाकर मेहता, मुकेश मास्टर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें