सनौली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को सीएचसी सनौली में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 50 महिला व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने डेंगू और मलेरिया के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लोगों को इस सीजन में डेंगू मच्छर से सावधान रहना चाहिए। हल्का बुखार होने पर चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।