समालखा।जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टर और महिला नर्सिंग स्टाफ से दो लोगों ने बहस की और खिड़की के कांच तोड़ दिए । इस बारे में डाॅक्टर ने एसएमओ संजय आंतिल को शिकायत भी दी है।
शिकायत में डॉ. आशीष कौशिक ने बताया कि उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी थी। पांच नवंबर की देर रात करीब तीन बजे दो व्यक्ति उसके पास आए और बहस करने लगे। इसके बाद वे अपने अपनी मां के साथ बाहर चले गए। इस दौरान उन्होंने कांच भी तोड़ दिया। इन में से एक को चोट भी लगी। इसके बाद वे फिर उनकी टेबल पर आए और बहस करने लगे। उन्होंने समझाने की कोशिश की और उसके हाथ में लगी चोट का भी इलाज किया। बहस के बाद भी उन्होंने अपने डाॅक्टर होने का फर्ज निभाया।