फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेहतरीन कार्य करने वाले 48 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बेहतरीन कार्य करने पर 48 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। बुधवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन सम्मानित किया
विज्ञापन


यह सम्मान जनवरी से अगस्त माह तक चोरी, स्नेचिंग, हत्या, जानलेवा हमला, साइबर अपराध के मामलों में त्वरित व बेहतर कार्य करने व पीओ, बेल जंपर को पकड़ने व अधिकारियों को समय पर रिपोर्ट भेजने इत्यादी जैसे सराहनीय कार्य करने पर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ 24 घंटे आमजन की सहायता व जान माल की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहती है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हौसला अफजाई के लिए विभिन्न अवसरों पर सम्मानित भी करवाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में प्रत्येक विभाग से अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। मुख्य समारोह में एक विभाग से तीन या चार कर्मचारियों का चयन कर सम्मानित किया जा सकता। अच्छा कार्य करने वाला पुलिस कर्मचारी इससे वंचित न रहे और उन सभी की हौसला अफजाई करने व दूसरों को प्रेरित करने के लिए उक्त सम्मान समारोह का आयोजन कर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, नरेंद्र कादियान, सुरेश कुमार सैनी, राजबीर सिंह, कृष्ण कुमार, सतीश वत्स, जसवंत सिंह बांगड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें