फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच राज्यों से बरामद किए 47 मोबाइल मालिकों को लौटाए

Thu, 11 Jun 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पानीपत जिले से गुम हुए मोबाइल फोन हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक ऑपरेट होते पाए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस की कार्रवाई में 47 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। खास बात यह रही कि इनमें ऐसे मोबाइल भी शामिल थे जो तीन से चार साल पहले गुम हो चुके थे।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन मालिकों को उनके फोन लौटाए। इस मौके पर फोन मालिकों के चेहरे खिल गए।
साइबर सेल थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि हरियाणा पुलिस पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज थीं। इसी के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पिछले एक माह में 47 मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। ये मोबाइल विभिन्न राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में उपयोग किए जा रहे थे। टीम ने संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर फोन वापस करने का अनुरोध किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने स्वयं साइबर सेल कार्यालय में फोन जमा कराए, जबकि कुछ ने डाक के माध्यम से मोबाइल वापस भेजे। इसके बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

तीन साल बाद मोबाइल मिलने पर खिलाड़ी खुश
आसन खुर्द निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी निकुंज ने बताया कि उनका मोबाइल लगभग तीन साल पहले गुम हो गया था, जिसमें उनके महत्वपूर्ण फोटो, वीडियो और संपर्क नंबर थे। उन्होंने इसकी ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें