फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेबिट कार्ड बदल मजदूर के खाते से निकाले 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने आठ मरला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में मजदूर का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिए। मजदूर ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एनएफएल नाका के पास स्थित गणेश नगर निवासी मुन्नीलाल कमल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह 30 अक्तूबर को आठ मरला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से घरेलू काम के लिए पैसे निकलवाने गया था। जब वह बूथ में गया तो उसके पीछे दो युवक बूथ में आ गए। वह उसे पैसे निकालने में मदद करने की बात कहने लगे। एक युवक ने उसके हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया और उसको पांच हजार रुपये निकालकर दे दिए। रात को उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 46 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। वह अगले दिन बैंक में गया और पता किया। जांच में पता चला कि किसी ने सफीदो में एटीएम बूथ से उसके खाते से पैसे निकाले हैं। उसने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ मिला। उन युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें