फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक रात में तीन जगह दबिश जुआ खेल रहे 43 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में जगह-जगह चिड़ी कबूतर की पर्ची पर बड़ा दांव लगाया जा रहा है। थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। लगातार शिकायत मिलने पर एसपी ने विशेष टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार रात को तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें तहसील कैंप क्षेत्र क वधावाराम कॉलोनी में एक स्थान से 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। देवी मंदिर के पास से दो आरोपी गिरफ्तार हुए। जाटल रोड पुल के नीचे से चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 52 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि शहर में जगह-जगह जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। एसपी ने इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद रविवार को अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर में दबिश दी गई। तहसील कैंप थाना पुलिस ने वधावाराम कॉलोनी में खन्ना स्टूडियों वाली गली में दबिश दी। जहां पर बड़ी संख्या में लोग चिड़ी कबूतर पर दांव लगा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 37 आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से सट्टा पर्ची, 33.15 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। सभी के खिलाफ तहसील कैंप थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके साथ ही सीआईए-2 की टीम ने देवी मंदिर के पास से सट्टा की खाइवाली करते हुए दो वधावाराम कॉलोनी के संजय और शामली जिले के खानपुर गांव के राजीव को गिरफ्तार किया। ˘
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम में तैनात ईएचसी सुभाष को ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा था। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
सीआईए-1 की टीम जाटल रोड पर पूल के नीचे दबिश देकर जुआ खेल रहे चार युवकों गोसली निवासी सोनू, महाबीर कॉलोनी निवासी रोहित, तहसील कैंप रामनगर निवासी लोकेश, जग जीवनराम कॉलोनी निवासी टोनी को गिरफ्तार किया। इन सभी के कब्जे से 9.75 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें