माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर शांति नगर कॉलोनी के मनोज के साथ 42.56 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने उसको बुल स्टाॅक वेल्थ क्लब-11 में जोड़कर निवेश कराया था। साइबर अपराध थाना की पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मनाेज ने साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उसको 13 अगस्त काे एक व्हाट्एप ग्रुप में जाेड़ लिया। जिसका नाम बुल स्टाॅक वेल्थ क्लब-11 था। उसे इस ग्रुप में ट्रेडिंग की जानकारी। उसे फाेन में एक एप्लीकेशन डाउनलाेड कराई। जिसका नाम सीएचसीपी सीईआई था। इस एप पर आराेपियाें ने उसके नाम से एक ऑनलाइन खाता भी बना लिया। उसने उनके कहने पर खाताें में 42.56 लाख रुपये डाले। उसको इनका मुनाफा नहीं मिला। उसे शक हुआ तो उन लोगों से रुपये वापस मांगे। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। साइबर अपराध थाना पुलिस के प्रभारी अजय ने बताया कि मनोज की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से किसी भी अनजान ग्रुप में न जुड़ने और ऑनलाइन गेम में शामिल न होने की अपील है। लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है।