फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वर्ग एक को बहाल करने एक को उतरेंगी 42 जातियां

Fri, 29 Apr 2016 11:48 PM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरियाणा प्रदेश धानक समाज महासभा मांगों को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग-ए, 42 जातियां आंदोलन की शुरुआत करते हुए एक मई से सड़कों पर उतरेंगी। इसकी शुरुआत रोहतक से की जाएगी। इससे पहले रोहतक में एक मई को एक महापंचायत बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता वर्ग-ए महापंचायत हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. स्वदेश कबीर करेंगे।
विज्ञापन


महापंचायत में पानीपत से हरियाणा प्रदेश धानक समाज महासभा के अध्यक्ष रणबीर सिंह के नेतृत्व में लोग भाग लेंगे।
शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश धानक समाज महासभा ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह नागर ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने 2006 में अनुसूचित जातियों की वर्गीकरण व्यवस्था ए और बी को समाप्त कर दिया था। इसके कारण वर्ग-ए की 42 अति दलित जातियां वाल्मीकि, धानक, खटीक, सांहसी, ओड, बाजीगर, सिंघीकाट, सीकलीगर, डूम, डेहा, मिरासी, बावरिया के हजारों शिक्षित युवक-युवतियों को सरकारी संस्थानों में प्रवेश और सरकारी नौकरियां से वंचित कर दिया था। 2006 से 42 अति दलित जातियां वर्ग-ए को बहाल कराने के लिए धरना, प्रदर्शन, पद यात्रा, आमरण अनशन के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के माध्यम से वर्ग-ए को बहाल करने के लिए वचन दिया था कि छह महीने के अंदर वर्ग-ए को फिर से लागू कर दिया जाएगा। लेकिन एक साल छह महीने बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके कारण 42 अति दलित जातियों में भारी रोष फैलता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आठ अक्तूबर 2014 को रोहतक में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ग-ए लागू करने के लिए वचन दिया था।
विज्ञापन



इस पर दलित वर्ग-ए महापंचायत हरियाणा ने अपना समर्थन पत्र प्रधानमंत्री को सौंपा था और हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया था। इस मौके पर प्रदेश सचिव हरियाणा प्रदेश बाल्मीकि युवा महासभा रेखा सौदे, एडवोकेट नकीन मेहरा, पवन दुग्गल, रमेश खटक, जिला अध्यक्ष धानक समाज महासभा आसू नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें