पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानीपत शहर से शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को पानीपत का शिक्षा विभाग विफल कर रहा है। सैकड़ों छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ हैै। आज शहर की सभी छात्राएं सीएम अंकल हमारा दाखिला नहीं हो रहा है, हमारी शिक्षा प्रभावित हो रही, आप हमारी मदद करो इस नाम से पत्र लिखेंगी। बच्चियों को उम्मीद है कि सीएम उनकी बात जरूर सुन लेंगे। वहीं दूसरी और सोकेंद्र बालियान का कहना है कि अगर सीएम ने भी बच्चों की बात नहीं सुनी तो वह पीएम कार्यालय दिल्ली में इस मामले में शिकायत दूंगा।
134 ए के तहत दाखिले के लिए दूसरा ड्रॉ नहीं निकाला जा रहा है, बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। लगभग सभी स्कूलों में दाखिले होने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले 40 दिन से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और शिक्षा विभाग चुप्पी साधे है। अभिभावकों को चिंता है कि उनके बच्चों का दाखिला न हो और दूसरे स्कूल में भी उन्हें दाखिला न मिले। हर स्कूल में 10 प्रतिशत से अधिक सिलेबस पूरा हो चुका है। यूपी में बच्चों की परीक्षा तक शुरू हो चुकी है। लेकिन पानीपत में बच्चों का दाखिला तक नहीं हो रहा है। दाखिला न होने पर आज सभी छात्र व छात्रा सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखेंगी।