सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव शोदापुर में सड़क पार करते समय एक 68 वर्षीय बुजुर्ग हंसराज को थर्मल की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण हंसराज को गहरी चोट लगी और उसको असंध रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया, हालात गंभीर होने के कारण अभी तक पुलिस ने ब्यान घायल का ब्यान नहीं ले पाई है। जानकारी के अनुसार बुर्जग हंसराज किसी काम से गांव के बस स्टाप कि तरफ गया था। जब वह वापस अपने घर आ रहा था तो एक तेज गति बाइक सवार उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।