फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित दोनों बेटों को जान से मारने की देती है धमकी, एसपी अंकल से बचा लेने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 36, 37
विज्ञापन


बच्चे ने फिर लगाई गुहार, कहा-एसपी अंकल! मां से हमें बचा लो
पति सहित दो बेटों को जान से मारने की धमकी देती है महिला, बेटे ने लगाई सुरक्षा की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तहसील कैंप प्रकाश नगर निवासी आठवीं कक्षा के छात्र देव मल्होत्रा (13) ने कोरे कागज पर एसपी अंकल से अपनी मां से जान का खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई है। देव का कहना है कि उसके बड़े भाई माधव (16) और पिता श्याम मल्होत्रा को उसकी मां पूजा से जान का खतरा है। इसी खतरे को देखते हुए उन्होंने कोरे कागज पर एसपी अंकल से जान की सुरक्षा की मांग की है। उसने लिखा है कि एसपी अंकल, हमारी मां हमें मार देगी, हमें बचा लो प्लीज! इसके बाद मासूम देव ने रोने वाला इमॉजी बनाकर बचा लेने की गुहार पानीपत पुलिस प्रशासन से की है।
श्याम मल्होत्रा ने बताया कि 18 वर्ष पहले उसकी बहादुरगढ़ निवासी महिला पूजा से शादी हुई थी। शादी के बाद से दंपति को दो बेटे हैं। श्याम का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग सास, साला, साली, सास का मामा हमेशा उसकी पत्नी पूजा को भड़काते हैं। चार सितंबर की रात को पूजा ने तीनों को सो जाने के बाद जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद महिला दूसरे कमरे में चली गई व दरवाजा बंद कर कहने लगी कि वह सुसाइड करेगी और भूत प्रेत बनकर पति श्याम मल्होत्रा सहित दोनों बच्चों को जान से मार देगी। साथ ही बच्चों की तीनों बुआ को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में एसपी मनबीर सिंह ने सिटी थाना पुलिस व तहसील कैंप चौकी पुलिस मौके पर भेजी। मौके से पुलिस महिला को गिरफ्तार कर ले गई। इसे अगले दिन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद महिला की मां ने उसकी जमानत करवाई व अपने साथ बहादुरगढ़ ले गई।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ पुलिस को दी दहेज मांगने व जान से मारने की शिकायत
महिला ने डीजीपी हरियाणा से एक शिकायत झज्जर एसपी को मार्क करवाई। झज्जर एसपी ने वह एप्लीकेशन वीमेन सेल को रेफर कर दी। इसके चलते दो अक्तूबर को पति शाम मल्होत्रा व दोनों बच्चों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। वहां दो घंटे तक काउंसिलिंग होने के बाद वीमेन सेल अधिकारियों ने मामले में महिला की गलती निकालते हुए इन को घर भेज दिया। देव ने काउंसिलिंग के दौरान कहा कि अगर वह उनके पिता के खिलाफ झूठी शिकायत लिखेंगे तो वे वहीं पर सुसाइड कर लेंगे। बच्चों के बयान के आधार पर अधिकारियों ने लिखित शिकायत को फाड़ कर मौके पर ही डस्टबिन में डाल दिया।

एक माह में आए धमकी भरे सैकड़ों फोन : मामले में महिला जेल जाने व उसका चालान कटने से खफा है। इसके चलते उसने खुद के अलावा सैकड़ों लोगों से पति सहित बच्चों को फोन करवाया। वह हर बार उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देती है। साथ ही फोन पर मामले में समझौता करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। बच्चों व पति का कहना है कि वह इस महिला के साथ नहीं रहना चाहते हैं।

जान पर इतना जोखिम तो यह होंगे जिम्मेदार : पति का कहना है कि यदि उन्हें व उनके बच्चों को किसी भी तरह से जान का जोखिम हुआ तो उसके जिम्मेदार उसकी ससुराल पक्ष के लोग होंगे। इसमें सास दया रोपड़, साला करण रोपड़, साली बाबूशा, सास का मौसा चंद्र पाल उर्फ तिलकधारी, सास का मामा कीसू व पत्नी पूजा जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


सातवीं और नौवीं के टॉपर बोर्ड की कक्षा में हो रहे फेल : इस हादसे के बाद से दोनों बच्चे मानसिक तौर पर परेशान हो रहे हैं। इसका प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। सातवीं कक्षा के टॉपर देव मल्होत्रा व कक्षा नौवीं के टॉपर माधव मल्होत्रा आठवीं व दसवीं के यूनिट टेस्ट एग्जाम में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें