फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे ढाई हजार रोडवेज कर्मियों पर किया लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 28 से 33
विज्ञापन


ढाई हजार रोडवेज कर्मियों ने चार घंटे किया प्रदर्शन, दी चेतावनी
परिवहन मंत्री के आवास की तरफ चले तो पुलिस बल ने बैरिकेड्स लगाकर रोका
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले शनिवार को मतलौडा में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के आवास पर प्रदेशभर से आए 2500 रोडवेज कर्मचारियों ने अनाज मंडी में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक प्रदर्शन किया। वहां पर तालमेल कमेटी ने बातचीत कमेटी ने मंत्री आवास का घेराव करने का प्लान बनाया। उन्होंने आवास का घेराव करने से पहले कहा कि अगर सरकार ने पुलिस बल से आंदोलन को दबाने की कोशिश की तो सरकार को इस बात का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
सभी यूनियन कर्मचारी मंत्री आवास की तरफ बढ़ चले। प्रशासन की ओर से अनाज मंडी पर बैरिकेड्स लगाकर कर्मचारियों को गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने बैरिकेड्स को उखाड़ने का प्रयास किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और वाटर कैनन का प्रयोग किया व हलका लाठी चार्ज किया। इसमें भिवानी डिपो का चालक समुंद्र सिंह घायल हो गया। मामले को गंभीर होते देख ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। इसके बाद कर्मचारियों ने एसडीएम विवेक चौधरी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम विवेक चौधरी ने उच्च अधिकारियों से बात करके तालमेल कमेटी के नेताओं को विश्वास दिलाया कि 11 व 14 अक्तूबर के बीच में जब भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में होंगे तो उनके साथ रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्यों से बातचीत करवाई जाएगी। वहीं इस मौके पर तालमेल कमेटी सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी 11 से 14 अक्तूबर के बीच मुख्यमंत्री से बातचीत नहीं होती हैं तो 16 व 17 अक्तूबर को रोडवेज का चक्का जाम पहले वाले निर्णय अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि दो दिन के चक्का जाम को लेकर अभी से अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं और ये टीमें प्रदेश भर में रोडवेज के सभी डिपो में जाकर चक्का जाम में कर्मचारियों से सहयोग करने की अपील करेंगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभाग में 675 करोड़ रुपये का घाटा बताकर विभाग के प्रति लोगों में गलत संदेश पहुंचाने कि कोशिश की है। जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने निशुल्क सेवाओं का 621 करोड़ रुपया अब तक विभाग में नहीं जमा करवाया है। उन्होंने कहा कि विभाग में अभी कम से कम 10 हजार बसों की आवश्यकता है। प्रदर्शन को तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य पहल सिंह तंवर, बलवान सिंह, सरबत सिंह पुनिया, आजाद गिल, नसीब जाखड़, अनिल चौहान, रमेश सैनी, ओमप्रकाश ग्रेवाल, नरेंद्र दिनोद, कुलदीप पाबड़ा व विजय अहलावत आदि ने भी संबोधित किया।

आंदोलन समाप्त करने पर जवानों को दी शाबाशी : प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सनौली थाना प्रभारी संदीप मलिक ने पुलिस जवानों का सैल्यूट कर उनकी कामयाबी की तारीफ की और शाबाशी दी।

धान पर ढके तिरपाल ओढ़कर किया पानी का सामना :
पुलिस ने पानी की बौछारें की तो धान की ढेरियों पर ढके हुए तिरपाल को कर्मचारियों ने उतार कर अपने आप को बचाया। पुलिस की कार्रवाई के सामने रोडवेज कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और आश्वासन पर आंदोलन खत्म कर दिया।

लाठीचार्ज से कमजोर नहीं होगा आंदोलन
सरकार ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कराकर कायराना कदम उठाया है। इससे कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें मीटिंग करने का आश्वासन दिया है। अगर मीटिंग में उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को बड़े स्तर पर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

- सुल्तान सिंह मलिक, जिला प्रधान तालमेल कमेटी पानीपत।

सरकार के साथ कराएंगे कर्मचारियों की मीटिंग
लाठीचार्ज बहुत हल्के स्तर पर व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए किया गया था। कर्मचारियों ने उनकी बातों को मान लिया था। सीएम फिलहाल पीएम की रैली के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। रैली के बाद कर्मचारियों की सीएम के साथ मीटिंग कराई जाएगी।
- विवेक चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें