फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी बुक कर लूटने की फिराक में आए संदिग्ध को चालकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित- 20
विज्ञापन


गाड़ी बुक करने आए युवक को संदिग्ध समझ पकड़ा, फिर छोड़ा
- चालकों ने जिसे संदिग्ध समझा, वह हैंडलूम व्यापारी का कर्मचारी निकला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्काई लार्क स्थित टैक्सी स्टैंड पर अंबाला के लिए गाड़ी बुक करवाने आए एक युवक को संदिग्ध समझकर चालकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालकों का कहना है कि युवक ने करीब 30 मिनट तक गाड़ियों को बाहर से भीतर की ओर झांक कर देखा। इसके बाद उससे ताका-झांकी का कारण पूछा गया। सवाल का जवाब सही से न दे पाने पर उसे लोगों ने पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की छानबीन में वह हैंडलूम व्यापारी का कर्मचारी निकला।
टैक्सी चालक कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 2004 से पानीपत में टैक्सी चालक है। शुक्रवार दोपहर को एक युवक टैक्सी स्टैंड पर आया। जहां वह सभी गाड़ियों को बाहर के शीशों में से भीतर स्टीयरिंग की ओर झांक रहा था। उससे ताका-झांकी का कारण पूछा तो उसने कहा कि उसे फार्च्यूनर गाड़ी बुक करनी है। उसे अंबाला शादी में जाना है। फार्च्यूनर के लिए मना किया तो युवक ने इनोवा और क्रेटा गाड़ी के बारे में पूछा। जोकि उस समय उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद युवक ने कहा कि उसे अर्जेंट जाना है, इसलिए जो भी गाड़ी है, उसी से ले चलो। इसका 4 हजार रुपये देने के लिए वह तैयार हो गया। इसके बाद युवक से आईडी प्रूफ मांगा। इसके जवाब में युवक ने पूछा कि गाड़ी में जीपीएस तो नहीं है। इसके बाद उस पर संदेह हुआ व उसे वहीं दबोच कर बाकियों को सूचना दी। मामले को ज्यादा बढ़ता देख उन्होंने शहर थाना पुलिस व सीआईए 1 को सूचना दी। इसके बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व उसे थाना ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताहभर पहले आया स्विफ्ट डिजायर चालक टैक्सी सहित हुआ गायब
प्रधान दिनेश ने बताया कि सप्ताह पहले अशोक उर्फ शोकी नामक ड्राइवर सवारी लेकर हरिद्वार के लिए गया था। इसका अभी तक भी मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। साथ ही उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। इस बारे में सिटी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज है।
---
युवक से पूछताछ की गई तो पता चला वह एक हैंडलूम की दुकान पर काम करता है। दुकान संचालक से बातचीत के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
-दीपक कुमार सिटी थाना प्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें