फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना का वायरल वीडियों जांच में निकला झूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रताड़ना का वायरल वीडियो जांच में निकला झूठा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। बाइक चालान काटने के लिए पुलिसकर्मी ने चालक से की मारपीट में वायरल वीडियो जांच में झूठा साबित हुआ। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पीसीआर 16 पर तैनात स्टाफ ईएसआई सुरेंद्र कुमार व एसपीओ सिपाही शोकिन का उच्च अधिकारियों ने अल्कोहल मेडिकल करवाया, जिसमें कि अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

वायरल वीडियों के आधार पर वाहन चालक साजिद निवासी पसीना खुर्द व उसके साथी सुरेश ने खुद ही बापोली थाना में लिखित में दिया कि वो और उसका साथी बगैर हेल्मेट पहने बाइक पर गांव शिमला गुजरान के पास से गुजर रहे थे। रास्ते में रोड पर खड़ी पीसीआर वाहनों की जांच कर रही थी। उन्हें बाइक का चलान होने को अंदेशा हुआ तो पास जाने पर बाइक को तेज गती से भगा लिया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ और दोनों ही नीचे गिर गए। नीचे गिरने से उसकी नाक से खून निकलने लगा। डीएसपी समालखा नरेश अहलावत ने इस मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें