फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे से पक्का होते तो सुना था पर यह सरकार पहली बार कर्मचारियों को पक्के से कच्चा कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
यह पहली सरकार जो कर्मचारियों को पक्के से कर रही कच्चा : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा नियमित करने की नीति को रद्द करने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत पहले दिन से ही ठीक नहीं थी। यही वजह है कि हाईकोर्ट में सरकार ने ठीक से पैरवी नहीं की और ये दुखद फैसला आया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहे, तो अब भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी तो रोते देखा था, लेकिन इस सरकार में पक्के कर्मचारी भी रो रहे हैं। प्रदेश के एचएसएससी को हरियाणा सर्विस सेल्स काउंटर बना दिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी, तो पास-पड़ोस के अपराधी भी इलाका छोड़ गए थे। अब हाल यह है कि पड़ोसी राज्यों के अपराधी भी यहां ऐशगाह बनाए हुए हैं। इससे प्रदेश में जान-माल की सुरक्षा पर गहरा संकट आ गया है। एसवाईएल के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि केंद्र सरकार चाहती, तो हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सकता है। लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं है, इसलिए इस गंभीर मुद्दे को गौण कर दिया गया है।
इस रैली को पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, रघुबीर सिंह कादियान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, धर्मपाल सिंह मलिक, फूलचंद मुलाना, ललित नागर, जयतीर्थ दहिया, पूर्व मंत्री सतपाल सिंह सांगवान, रणबीर महेंद्रा, राव दान सिंह, कैलाशो सैनी ने संबोधित किया। मंच संचालन पूर्व मंत्री आफताब अहमद व प्रो. वीरेंद्र सिंह ने किया। रैली का संयोजन पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने किया। रैली में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत की जनता से मेट्रो लाने का वादा किया और कहा कि अगर उन्हें मौका दिया, तो पिछली बार की सारी कमी पूरी कर देंगे।
विज्ञापन


तीन माह में दूसरी बार दिखाई ताकत
पहले हरियाणा के दूसरे छोर होडल और अब हाइवे बेल्ट के समालखा में बेहद कामयाब रैली करके हुड्डा ने जहां हाईकमान को संदेश देने का काम किया है, वहीं विपक्ष को भी आइना दिखा दिया। समालखा की अनाज मंडी में हुई इस रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि हुड्डा केवल एक इलाका विशेष के नेता नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में उनका प्रभाव है। पहले हरियाणा के अंतिम छोर होडल में इसी तरह का जनसैलाब उमड़ा था और हुड्डा के नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं ने मुहर लगाई थी। इसके बाद उनके पैर में फ्रैक्चर की वजह से यह यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी।
अब रविवार को समालखा की अनाज मंडी से जनक्रांति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। इसमें जिस तरह से प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है, वह देखने वाला नजारा था। हाइवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम और चारों तरफ दिख रहे कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का आइना दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर यह रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक आनंद सिंह दांगी, गीता भुक्कल, जगबीर मलिक, श्रीकृष्ण हुड्डा, उदयभान, कर्ण सिंह दलाल, जयबीर बाल्मीकि, शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, राव नरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, सुखबीर सिंह कटारिया, परमवीर सिंह, सुमिता सिंह, आजाद मोहम्मद, राव धर्मपाल, शिवचरण शर्मा, शादीलाल बत्रा, सुभाष चौधरी, भीमसेन मेहता, निर्मल सिंह, बिशन लाल सैनी, रामभज लोधर, सत्यनारायण लाठर, रण सिंह मान, शारदा राठौर, चक्रवर्ती शर्मा, भाल सिंह छातर, अर्जुन सिंह, विनोद भ्याना, बीबा बत्रा, देवराज दिवान, अनिल ठक्कर, वीरेंद्र पाल बुल्ले शाह, डॉ.अशोक कश्यप, वीरेंद्र सिंह मराठा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, संतकुमार, सचिन कुंडू, अनिता यादव, सोमबीर सिंह, रामबीर पटौदी, रवि परुथी, सुरेंद्र दहिया, वीरेंद्र राठौर, शिवशंकर भारद्वाज, महाबीर डिडवाडी, खुशीराम जागलान, बलबीर बाल्मीकि, कर्ण सिंह कादियान, मेयर सुरेश वर्मा, चांदबीर हुड्डा, मनोज रिढाऊ, मेजर नृपेंद्र सिंह, प्रो. संपत सिंह, रामनिवास घोडेला, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, जरनैल सिंह, कर्नल रोहित चौधरी, सतविंद्र राणा, धनेंद्र वालिया, अशोक मेहता, अर्जुन सिंह, यादवेंद्र सिंह, ब्रजपाल छप्पर, मेवा सिंह, सुरेंद्र नरवाल, प्रदीप पुंडरी, शाहिदा खान, इजराइल खान, लखन सिंह सिंगला, रघुबीर तेवतिया, प्रो. रामभगत, महादेव शर्मा, नफे सिंह बाल्मीकि, नरेश शर्मा, दिल्लू राम बाजीगर, लहरी सिंह, दिव्यांशु बुद्धिराजा, रणधीर सिंह, गुलशन बग्गा, धर्मबीर बागा, तेलूराम जांगड़ा, विजय प्रताप सिंह, कुलदीप नंबरदार, केवी सिंह, कुलदीप वत्स, इस्लाम अली अंसारी, रणधीर सिंह, नरेश हसनपुर और महाबीर मसानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें