शहीदे जोड़ मेले फतेहगढ़ में सियासी मंच पर रोक का किया स्वागत
समालखा। सिक्खों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा शहीद जोड़ मेले फतेहगढ़ साहिब में सियासी मंच पर रोक लगाने का गुरुद्वारा कमेटी ने स्वागत किया है। प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि दुनिया में फतेहगढ़ साहिब की धरती केवल शहादत की एक मिसाल है। श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे दो पुत्रों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुजरी ने फतेहगढ़ बड़े बुर्ज में रात बिताई की थी। बिल्ला ने बताया कि नवाब वजीर खान ने जारी फतवे के दोनों मासूमों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। इस मौके पर विक्की सिंह, सुदेश सिंह, शाम सिंह, प्रवीन सिंह, सन्नी सिंह, योवन सिंह, विनोद सिंह, कुलदीप सिंह व जीवन सिंह मौजूद रहे।