बिजली निगम के खुले दरबार 28 को
पानीपत। उत्तरी हरियाणा बिजली निगम की ओर से 28 दिसंबर को खुले दरबार लगाए जाएंगे। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीरेंद्र सिंह मान ने बताया कि खुले दरबार में उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायत रख सकते हैं। उनका मौके पर समाधान किया जाएगा। नए कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। राजनगर वार्ड-पांच, मॉडल टाउन की गोपाल कॉलोनी, नांगल खेड़ी, सब अर्बन में बराना, इसराना के अहर गांव और समालखा सब डिवीजन में चुलकाना, बिहौली सब डिवीजन में बिहौली गांव, छाजपुर सब डिवीजन में डाडोला में ये खुले दरबार लगाए जाएंगे।