फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता विद्या मंदिर में बच्चों की प्रतिभा निखारने को लेकर प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जौरासी रोड स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल में कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों का कार्टून की तरफ रुझान को देखते हुए शिक्षा के साथ इसे जोड़नेे के उद्देश्य से प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में ग्रुप एक में चौथी कक्षा से नैंसी प्रथम, एनी द्वितीय व पांचवीं कक्षा से विक्की प्रथम, चिराग द्वितीय कक्षा छठी से विशाखा व कीर्ति प्रथम व तानिया द्वितीय, सातवीं कक्षा से इशा प्रथम व प्रवीण व रुचि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने को लेकर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका अनीता धीमान, अन्नु घई व नीरू धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें