दो गांवों के चार हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल गली में पड़े मिले
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। सनौली खुर्द व झांबा गांव के हजारों बिजली बिल गांव की गली में पड़े मिले हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
गांव सनौली खुर्द और झांबा दो गांवों में देखने को मिला जब गांव के हजारों बिजली के बिल गांव के गली में पड़े मिले। काफी बिल गांव के अड्डे के पास स्थित दुकान के बाहर पड़े मिले। इस पर उपभोक्ता अपने बिलों को तलाश करते रहे। काफी उपभोक्ताओं को बिल भरने के अंतिम दिन तक बिल नहीं मिल सके। जिस पर समय पर बिल न भरने का हर्जाना बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जोगिंद्र, वेद, संजय, नरेश, ऋषि, राजकुमार, महाबीर, सतीश, महेश व सुभाष ने बताया कि उनके गांव में दो महीने से बिजली के बिल नहीं बांटे जा रहे हैं। गांव में बिजली कर्मचारी अड्डे की दुकानों पर या किसी के भी घेर में पूरे गांव के बिजली बिल डालकर चले जाते हैं।
बिजली बिल वितरण कर्मचारी इंचार्ज ललीत कुमार का कहना है कि अगर गांव में बिजली के बिल नहीं बांटे जा रहे हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हर घर में बिजली बिल बांटने के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
फोटो-38