फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पति अपनी पत्नी को ई-रिक्शा में अस्पताल लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन

पानीपत। सिविल अस्पताल की सीढ़ियों पर एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों सकुशल हैं। डॉक्टरों व स्टाफ ने परिवार के लोगों पर ही लापरवाही बरतने की बात कही है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी डोली रानी ने शुक्रवार दोपहर को सिविल अस्पताल की सीढ़ियों पर बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर व स्टाफ जानकारी लगते ही नीचे आए और जच्चा व बच्चा दोनों को वार्ड में दाखिल किया। बताया जा रहा है कि डोली रानी का पति राजेश निवासी गंगाराम कॉलोनी शुक्रवार को अपनी पत्नी को एंबुलेंस की बजाय ई-रिक्शा में सिविल अस्पताल ले गया। उसकी पत्नी डोली रानी को प्रसव पीड़ा थी। वह उसे लेकर सीढ़ियों से ऊपर जा रहा था। इसी समय उसने बच्ची को जन्म दे दिया। स्टाफ नर्स हेमा ने बताया कि राजेश ने एंबुलेंस को फोन नहीं किया और न ही अस्पताल में आकर स्ट्रेचर की मांग की। वे ई-रिक्शा में बच्ची को जन्म देकर ऊपर आ गए। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें