फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हाथापाई, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हाथापाई, एक जख्मी
विज्ञापन


समालखा। नपा द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों व टीम में हाथापाई हो गई। इस दौरान गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं कई दुकानदारों में रोष पैदा हो गया। एक दुकानदार ने कर्मियों के साथ हाथापाई की। जिस पर साथ चल रहे पुलिस अमले ने उसे पकड़ लिया और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं अफरातफरी के इस माहौल में पुरानी सब्जी मंडी के पास शैड को उतारने के दौरान एक युवा गिरकर जख्मी हो गया।
नगरपालिका द्वारा सोमवार को एकाएक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके चलते रेलवे रोड स्थित दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे रोड पर दुकानदारों द्वार शेड लगाकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कौशिक उपस्थित थे। उनके साथ नपा सचिव राकेश कादियान, चौकी इंचार्ज अतर सिंह, जेई अभिषेक, बीआई राहुल मोर, बलबीर व अन्य कर्मचारी व फायर ब्रिगेड भी साथ रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रेलवे रोड को अतिक्रमण से मुक्त करने को लेकर करीब वर्ष भर पहले तत्कालीन चेयरमैन अशोक कुच्छल द्वारा अभियान चलाया गया था। लेकिन अभी फिर से शहर में अतिक्रमण की शिकायतें नपा को मिल रही थी और इसके कारण रेलवे रोड पर फिर से जाम की समस्या पैदा हो गई थी। जिसको देखते हुए नगरपालिका द्वारा डीसी को पत्र लिखकर पुलिस बल मुहैया करवाने की मांग की थी ताकि अतिक्रमण को हटाया जा सके। डीसी से स्वीकृति के बाद सोमवार को नपा सचिव राकेश कादियान के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया।

उखाड़े शेड व उठाया सामान
सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए अभियान में पुराने बस अड्डे पर क्रेन द्वारा दुकानों के बाहर लगाए गए शेड को उखाड़ने का काम नपा द्वारा शुरू करवाया गया। कुछ दुकानदारों का बाहर रखा सामान भी कर्मियों ने कब्जे में लिया। एक के बाद एक कई दुकानों के शेड उखाड़ने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वे अधिकारियों से गुहार लगाते नजर आए। वही अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाने को लेकर लोगों ने फोन करने शुरू कर दिए। एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उक्त कार्रवाई को रुकवाने को लेकर नपा से संबंधित व अन्य राजनीतिक रसूख वाले लोगों के फोन आने शुरू हो गए थे।

स्वयं अतिक्रमण हटाने को दिया दो दिन का समय
नगरपालिका द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने दुकानदारों के पसीने ला दिए। एक के बाद एक उखड़ते शेड और लोगों की इकट्ठी होती भीड़ ने प्रशासन भी सकते में आ गया। कार्रवाई रोकने के लिए बढ़ते राजनीतिक दबाव व दुकानदारों द्वारा स्वयं ही शेड उतारने व सामान अंदर रखने के लिखित आश्वासन के बाद अधिकारियों ने उन्हें दो दिन का समय दिया।

नपा की कार्रवाई की लोगों नेे की सराहना
नगरपालिका की उक्त कार्रवाई से जहां दुकानदारों में रोष रहा। वहीं आमजन ने इसे एक अच्छा कदम बताया। बंटी, अशोक, कृष्ण, सचिन, विकास, हरीश का कहना है कि रेलवे रोड पर फुटपाथ कहीं बचा ही नहीं है। दुकानदारों ने उन पर कब्जा जमाया हुआ है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले शेड उखाड़ने जरूरी थे जिनके नीचे कब्जा किया गया है।
विज्ञापन


नपा सचिव राकेश कादियान ने बताया कि दुकानदारों को शेड व अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अगर उसके बाद भी वे अतिक्रमण करते हैं तो ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पहले ही समाचार पत्रों व मुनादी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने के लिए कई दिन पहले ही सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें