नपा चेयरमैन ने ली बैठक
समालखा। शहर को खुले में शौचमुक्त बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नपा सचिव राकेश कादियान ने बताया कि शहर को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर पांच-पांच सदस्यों की पांच कमेटियां बनाई गईं हैं। ये लोगों को जागरूक करेंगी। बताया कि 15-20 जुलाई तक शहर को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शहर के वार्डों में सर्वे व फार्म जमा करने का कार्य किया जा रहा है, जोकि मंगलवार तक चलेगा। पांच जुलाई से नगरपालिका में ही फार्म जमा होंगे। जिन्होंने फार्म जमा नहीं किया है, वे जमा कर दें।