फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना में सफाई व्यवस्था चौपट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना में सफाई व्यवस्था चौपट, लोग परेशान
विज्ञापन

इसराना। इसराना में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इस कारण जगह-जगह बिखरी गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेट्रोल पंप के पास हाईवे की सर्विस लेन कूड़े से ढक गई है। हाईवे की सर्विस लेन पर गंदगी के ढेरों से उठ रही बदबू की वजह से सर्विस लेन से गुजरने वालों लोगों को अपनी नाक पर रूमाल रख कर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत हाईवे अथॉर्टी के अलावा उपायुक्त को भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीण राजेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, बिजेंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि इसराना मेन बाजार में विशेषकर पेट्रोल पंप के पास हाईवे की सर्विस लेन पुरी तरह कूड़ेदान में तब्दील हो गई है। सफाई व्यवस्था को सही कराने के लिए कई बार हाईवे अथॉर्टी को भी कहा जा चुका है। हालात खराब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें