फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच द्वारा गांव के 22 लोगों पर लगाए पेड़ चोरी करने के आरोपों को बताया बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव भंडारी में सफेदे के पेड़ों की चोरी करने के मामले में ग्रामीण सरपंच पति की अगुवाई में एसपी कार्यालय पहुंचे और उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस द्वारा ठीक प्रकार से कार्रवाई न करने से गुस्साए ग्रामीण एसपी कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। डीएसपी बली सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव भंडारी निवासी धर्मबीर, अशोक, कर्ण सिंह, सुल्तान, जय सिंह, सूरजमल, रणबीर, रामरती, ज्योति, संतरा व प्रमिला देवी सोमवार को सरपंच पति देवी दयाल सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। एसपी को दी शिकायत में देवी दयाल ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच ने गांव के ही कुछ लोगों पर पंचायती जमीन पर खड़े पेड़ों की कटाई कर चोरी करने का आरोप लगाया था। मतलौडा थाना पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इनमें 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सरपंच पति ने कहा कि पूर्व सरपंच द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई कर उन्हें बेचने का कार्य पूर्व सरपंच द्वारा ही किया गया था। इसका आरोप गांव के दूसरे लोगों पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें