फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कला के माध्यम से किया अपना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने कला के माध्यम से किया अपना प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। हिमगिरी पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई गई। समर कैंप के अंतिम दिन को फन डे के रूप में मनाते हुए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने कला, नृत्य, कविता व गीत के जरिए दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्तिक राठी ने पंजाबी गीत पर नृत्य, अंजली, मेधा, आंचल व निशा ने भी भिन्न-भिन्न गीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। जबकि ध्रुव देशभक्ति कविता से सबका मन मोह लिया तो अंजली, वर्षा व दीपक ने सुंदर चित्रकारी से रचनात्मक गुणों को दिखाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रमोद राठी, हरेंद्र सिंह, सागर धीमान, प्रमोद धीमान, विनोद धीमान, रविंद्र वर्मा, शकुन दूबे, रेणुका रोहिला, मोनिका व गुलजार अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें