दिव्यांगों का जांच शिविर 15 को
पानीपत। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम कानपुर 15 जून को सुबह नौ बजे बाल भवन हाली पार्क में दिव्यांग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कानों की मशीन, बैसाखी और छड़ी प्रदान करने के लिए दिव्यांगों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने दी।