पानीपत। किला क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में बाबूराम दुपट्टे वाले की दुकान में होली के दिन चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। दुकान से 40 हजार नकद, चांदी की मूर्ति और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
बाबूराम ने बताया कि उनकी किला क्षेत्र के मुख्य बाजार में बाबूराम दुपट्टे वाले के नाम से दुकान है। होली के दिन बाजार बंद था। वे दोपहर बाद अपनी दुकान पर आए थे। वे शटर खोलकर अंदर आए तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने देखा तो दुकान से चांदी की एक मूर्ति, कुछ सामान और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसे थे। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि इसमें शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशी जा रही है। संवाद