फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 40 हजार छात्रों ने दिया गणित ओलंपियाड टेस्ट

Sun, 17 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पीएमश्री जीजीएसएसएस मॉडल टाउन में निरीक्षण के दौरान ग​णित ओलंपियाड टेस्ट की जांच करते डीईओ राके
विज्ञापन
पानीपत। जिले में विद्यार्थियों की गणितीय दक्षता को मजबूत बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर करने के उद्देश्य से आयोजित गणित ओलंपियाड टेस्ट की श्रृंखला के तहत शनिवार को जिलेभर में परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में कक्षा छठी से 12वीं के 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डीईओ राकेश बूरा ने पीएमश्री जीजीएसएसएस मॉडल टाउन का निरीक्षण कर गणित ओलंपियाड टेस्ट व शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों की गणितीय समझ का मूल्यांकन किया और शिक्षकों को प्रेरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 30 गणित अध्यापकों की कोर टीम इन टेस्टों का निर्माण करती है, जिसका नेतृत्व डीएमएस रणबीर सिंह कर रहे हैं। टीम ने गणित ओलंपियाड विषय पर दो पुस्तकों का लेखन भी किया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और सुपर-100, बुनियाद व एनएमएमएसएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
उन्होंने बताया कि पानीपत टीम की ओर से कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 पृष्ठों का विशेष ब्रिज कोर्स भी तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों के मूलभूत गणितीय ज्ञान और तार्किक क्षमता में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के अंत में डीईओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय मुखियाओं और गणित अध्यापकों को ओर अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री जीजीएसएसएस मॉडल टाउन में निरीक्षण के दौरान गणित ओलंपियाड टेस्ट की जांच करते डीईओ राके

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें