फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इको में ठूंस रखे थे 40 बच्चे, जब्त कर ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले सोमवार को लगातार चौथे दिन भी आरटीए के साथ सीएम फ्लाइंग करनाल टीम की नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों की जांच पड़ताल जारी रही। इस दौरान सीएम फ्लाइंग और आरटीए ने 53 वाहनाें की चेकिंग कर पांच बसों को जब्त किया। इनके समेत 11 के चालान भी किए हैं। दूसरी और ट्रैफिक पुलिस ने 100 से ज्यादा वाहनों की चेकिंग करते हुए 58 वाहनों के चालान और पांच को जब्त किया है। सोमवार दिन में 150 से ज्यादा वाहनों की चेकिंग करने बाद दस वाहनों को जब्त और 69 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि बड़े स्कूल संचालक भी एक एक ऑटो और वैन में 40-40 तक बच्चे ठूंस ठूंस कर भरकर ले जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने जोन वाइज पुलिस को तैनात किया। जिसमें अनियमितता बरतने वाली स्कूल बस, ऑटो और वैन को जब्त करने के साथ चालान करने का काम किया है। वहीं, पिछले तीन दिन की लगातार कार्रवाई में आरटीए और सीएम फ्लाइंग ने केवल 20 बसों को जब्त करने का काम किया था।
आरटीएम और सीएम फ्लाइंग टीम ने दिन में पांच स्कूलों की 53 बसों की चेकिंग करते हुए पांच का इंपाउंड किया है। जबकि 11 के चालान करते हुए सभी 16 वाहनों पर 66500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें टीम ने आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में दस बसों क चेकिंग की। इनमें से दो बसों पर 12500 रुपये जुर्माना कर इंपाउंड किया गया। इनमें एक बस गीता इंस्टि्ट्यूट की मिली। आर्य बाल भारती में कुल 24 वाहनों की चेकिंग की। इनमें से दो पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया है। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच बसों की चेकिंग करते हुए दो पर 10500 रुपये का जुर्माना लगाया है। बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल की आठ बसों की चेकिंग कर एक को जब्त कर दस हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं, जीडी गोयनका की छह बसों की चेकिंग करते हुए इनमें से तीन पर 13500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस प्रकार टीम ने कुल 53 बसों की जांच कर 5 को इंपाउंड करते हुए अन्य 11 समेत कुल 16 वाहनों पर 66500 रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


बॉक्स
वाहनों को किया छुपाने का प्रयास, ढूंढ काटे चालान, किया जब्त
हालांकि कार्रवाई को देखते हुए स्कूल संचालकों ने अपने दस साल से पुराने वाहन छुपाने का भी प्रयास किया। उन्होंने दूसरे स्कूलों, खेल के मैदान और पेट्रोल पंप पर अपनी बसों को खड़ा कर रखा था लेकिन उनकी ये तरकीब जांच टीमों से छुप नहीं सकी। जांच टीमों ने मौके पर जाकर स्कूलों की चेकिंग की और बसों को जब्त करने का काम किया है। इसे लेकर सभी जांच टीमें सुबह सात बजे से फील्ड में उतर गई थी। सीएम फ्लाइंग और आरटीए ने स्कूलों में जाकर बसों व वैन के चालान काटे। जबकि ट्रैफिक पुलिस ने बीच रास्ते वाहनों की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की। इन स्कूली वाहनों में फायर सिलिंडर तक सही नहीं मिले। फिटनेस नहीं मिली। प्रदूषण प्रमाण पत्र से लेकर इंश्योरेंस तक नहीं मिला। वहीं, निर्धारित सीटों से कई गुणा सवारियों को ढोहने का काम किया जा रहा था।


बॉक्स

ट्रैफिक पुलिस ने काटे 58 वाहनों के चालान, एक एक वैन में मिले 40 बच्चे-
शहर के पश्चिमी जोन के ट्रैफिक इंचार्ज रणबीर मान ने बताया कि उन्होंने एक एक इको वैन में 40-40 बच्चों को ठूंसे हुए देखा। ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा काफी ऐसे वाहन थे जिन पर स्कूल का निर्धारित नीला या पीला रंग तक नहीं था। किसी का इंश्योरेंस नहीं था तो किसी के पास आरसी या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। हालात तक खराब थे। चेकिंग के दौरान सेंट मैरी स्कूल की बस की फिटनेस खत्म पाई गई। आर्य बाल भारती का बिना वर्दी पहना हुआ ड्राइवर उनके साथ बदतमीजी तक करने लगा। जिसके बाद उनको बंद किया गया। तीन से चार ऐसे ऑटो भी थे जिनका इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र या फिटनेस नहीं था, उनको भी बंद किया गया है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे हालात देख कर लगता है अभिभावक ही अपने बच्चों से प्यार नहीं करते। वे केवल प्रशासन के हवाले अपने बच्चों को छोड़ रहे हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल तक खुद छोड़ कर आना चाहिए।





वर्जन-
यातायात पुलिस ने दिन में अनियमितताएं बरतने वाले 58 वाहनों के चालान किए हैं। जबकि पांच वाहनों को जब्त किया गया है। ये चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

सुरेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक।
वर्जन-
आरटीए ने सीएम फ्लाइंग के साथ 53 स्कूल बसों, वैन की जांच की। इस दौरान पांच को जब्त करने समेत अन्य 11 पर कुल 66500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजेश मलिक, एमवीआई, आरटीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें