फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुर्गाष्टमी पर्व के लिए स्कूलों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देश-प्रदेश सहित जिले में चैत्र नवरात्र हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। नवरात्रों पर जहां मंदिरों व धार्मिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वहीं विशेषकर महिला वर्ग द्वारा नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन का भी विधान है। नवरात्र पर्व की महत्ता को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने भी दुर्गाष्टमी पर मंगलवार को स्कूल के समय में बदलाव किया है। निर्देशानुसार मंगलवार को दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यालय समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। समय में यह बदलाव अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक समान होगा। हालांकि अन्य दिनों का समय पूर्ववत रहेगा। जिले के सभी विद्यालय प्रमुखों को इस बारे सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें