फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज के 39 स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्नातकोतर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के 39 स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा विशेष मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित गया। युवा स्वयंसेवकों में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक व राष्ट्र सेवा की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इन सभी विद्यार्थियों को यह मेरिट प्रशस्ति-पत्र देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा सहित समस्त एनएसएस इकाई को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि आगे चलकर नौकरी व उच्च शिक्षा में इस सर्टिफिकेट का विशेष महत्व होता हैI यह एनएसएस कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।



प्रो. विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन स्वयंसेवकों ने दो वर्षों में निरंतर कठिन परिश्रम करते हुए विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि रक्तदान, पौधारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों जैसे स्टेट एडवेंचर कैंप, यूनिवर्सिटी कैंप इत्यादि में भाग लिया।
विज्ञापन




डॉ. मनीषा डुडेजा ने कहा कि एनएसएस के बैज में 8 बार वाला कोणार्क मंदिर के रथ का पहिया दिन के 24 घंटों को दर्शाता है, जो धारण करने वाले को चौबीसों घंटे राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहने की याद दिलाता है। बैज में लाल रंग के स्वयंसेवकों में स्फूर्ति, ऊर्जा और सेवा भावना को दर्शाता है। नीला रंग ब्रह्मांड को दर्शाता है जिसका एनएसएस एक छोटा सा हिस्सा है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए अपना योगदान देने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें