फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 370 विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी छत, जल्द पूरा होगा स्कूल का पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-10 निर्माणाधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड-10 के विद्यार्थियों को शीघ्र ही अपने स्कूल भवन की छत नसीब होगी। स्कूल के पुनर्निर्माण कार्य के चलते मासूम बच्चे पास ही स्थित एक धर्मशाला में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले शैक्षणिक सत्र के शुरूआती दौर तक स्कूल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड-10 की स्थिति कमोबेश राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुता रामनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की तरह बनी हुई थी। उक्त दोनों स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए बजट एक साथ ही पास हुआ था। दोनों कंडम घोषित स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण की इंजीनियर्स ने अनुमति नहीं दी। लिहाजा शहरी विधायक प्रमोद विज और निगम पार्षद कोमल सैनी के प्रयासों से वार्ड-10 के स्कूल का पुनर्निर्माण संभव हो पाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड-10 के 370 विद्यार्थी स्कूल के पुनर्निर्माण कार्य के चलते इन दिनों पास ही स्थित एक धर्मशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के ग्राउंड फ्लोर का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि पहली मंजिल का निर्माण जारी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पुनर्निर्माण में करीब 70 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-10 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण कार्य जारी है। शहरी विघायक प्रमोद विज के सहयोग से स्कूल भवन का पुनर्निर्माण संभव हो पाया है। शीघ्र ही बच्चों को अपने स्कूल भवन की छत मिलेगी। अगले शैक्षणिक सत्र के शुरूआती दौर तक स्कूल का निर्माण पूरा करवाने का प्रयास रहेगा।
- दिनेश सैनी, प्रतिनिधि, निगम पार्षद कोमल सैनी, वार्ड-10 ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें