पानीपत। जनता समाधान शिविर में वीरवार को 36 समस्याएं पहुंची। जिसमें निगम संयुक्त आयुक्त द्वारा मौके पर संबंधित अधिकारी को समस्या के निवारण के आदेश दिए गए। जिससे आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रार्थी पतासो देवी वासी हरिसिंह कालोनी ने प्रॉपर्टी आईडी टैक्स को माफ करवाने की अपील प्रशासन से की। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी ग्राम पंचायत फरीदपुर ने पंचायत प्लाटों में रास्ता बनवाने का अनुरोध प्रशासन से किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी मीना कुमारी वासी कुटानी रोड ने भी बीपीएल कार्ड से नाम कटवाने के बारे में अनुरोध किया। एक अन्य मामले में एक अन्य व्यक्ति ने अनुबंध आधार पर नौकरी दिलवाने की प्रार्थना प्रशासन से की।
समाधान शिविर में क्रिड विभाग व पुलिस विभाग से जुड़ी 36 समस्याएं पहुंचीं। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करें। शिविर में कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक मांगे भी प्रशासन के समक्ष रखी।
निगम संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सचिवालय में सप्ताह में दो दिन लगने वाले समाधान शिविर से जिले के आम नागरिक में नई चेतना का संचार हुआ है। अधिकारियों के रूचि लेने से इस बड़ी जिम्मेदारी में अधिकारी जीत हासिल करते जा रहे हैं।
इस मौके पर डीडीपीओ राकेश शर्मा, एलडीएम राजकुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ सूबे सिंह, एडीओ डॉ. नेहा, डीपीओ परमिंदर कौर, हेल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगिंदर और नीरज मौजूद रहे।