फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान से ठगे 33 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठग ने बुआना लाखू गांव के एक किसान से 33 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने व्यक्ति के पास जानकार बनकर कॉल की थी। फिर उसको बातों में उलझाकर उससे अपने खाते में 33 हजार रुपये डलवा लिए। व्यक्ति की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुआना लाखू गांव निवासी बलराज ने बताया कि छह जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने उससे उसके परिचित की आवाज में बात की। उसको विश्वास दिलाया कि वो उसका जानकार है। उसने उससे कहा कि उसे उसके पास 20 हजार रुपये भेजने हैं। उसने पास 53 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। फिर कॉलकर्ता ने उससे कहा कि गलती से 33 हजार रुपये ज्यादा भेज दिए हैं। उसको 33 हजार रुपये वापस कर दो। उसने 33 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उसके पास 53 हजार रुपये क्रेडिट का फर्जी मैसेज आया था। उससे 33 हजार रुपये की ठगी की गई है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें