फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 कॉलोनियों और 22 गांव के लोगों को मिलेगी फोरलेन की सौगात

Sat, 02 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसत रोड पर जीटी रोड से लेकर ड्रेन नंबर दो तक फोरलेन बनाया जाएगा। इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन


फोरलेन बनने के बाद शहर की 32 कॉलोनियों और 22 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जीटी रोड से ड्रेन नंबर दो तक सड़क को फोरलेन किए जाने की योजना को अमलीजामा पहनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

18 अक्टूबर को डाहर गांव में 270 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली शुगर मिल की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की थी।

इसी घोषणा पर अमल करते हुए फोरलेन के लिए पीडब्ल्यूडी ने ने करीब 21 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस एस्टीमेट को तैयार कर एससी करनाल के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 वहां से अप्रूवल मिलते ही जल्द फोरलेन के कार्य को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। वर्तमान में इस यह सड़क 18 मीटर चौड़ी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 10 साल पहले इस सड़क को 12 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ा किया गया था।

यह होगा फोरलेनिंग से फायदा
जीटी रोड से ड्रेन नंबर बरसत रोड तक फोरलेनिंग होने से इस रोड के साथ सीधे तौर पर जुड़ी करीब 32 कॉलोनियों व 22  गांव को लाभ होगा।

इनमें ज्योति नगर, तहसील कैंप, विकास नगर, खजूर नगर, प्रकाश नगर, नूरवाला,  भैंसवाल, सेक्टर 13-17, 18, 19 सप्लेंडर कॉलोनी, देसराज कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों व बरस्त रोड से जुड़े गांव शामिल हैं। फोरलेन होने से इस रोड पर लाइटिंग की जाएगी।

फिलहाल जीटी रोड से बरसत तक इस रोड पर कहीं भी लाइटिंग नहीं है। इसके लिए बरसत रोड वेलफेयर एसो. लंबे समय से प्रयासरत है।

लाइटिंग नहीं होने के कारण यहां चैन स्नेचिंग व लूटपाट की घटना होना आम की बात हो गया है। इतना ही नहीं इस सड़क पर नालियों की व्यवस्था भी नहीं है। फोरलेन होने से इन दोनों समस्याओं से लोगों को निजात मिल जाएगी।

बस अड्डे से दबाव होगा कम
बरसत रोड फोरलेन होने से करनाल की तरफ से आने वाले लोगों को यूपी जाने के लिए बस अड्डे की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सीधे बरसत रोड से सनौली रोड होते हुए यूपी आसानी से जा सकेंगे। ऐसे में बस अड्डे के साथ-साथ जीटी रोड पर भी वाहनों का दबाव कम होगा।

करीब 200 पेड़ व दर्जनों बिजली के खंभे
जीटी रोड से ड्रेन नंबर दो तक बरसत रोड पर इस समय करीब 200 पेड़ हैं। फोरलेनिंग होने से इन पेड़ों पर आरी चलना तय है। इसके अतिरिक्त इस रोड पर बिजली के दर्जनों खंभे भी हैं। ऐसे में इन खंभों को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाने के लिए भी काफी प्रयास करने होंगे। करीब दो किलोमीटर एरिया में हैं पांच धर्म कांटे हैं। ऐसे में भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। बरसत रोड वेलफेयर एसो. केे प्रधान डॉक्टर दिल गुलजार सिंह बुट्टर ने बताया कि इस के रोड फोरलेन होने पर लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



बरसत रोड को फोरलेन बनाने का एस्टीमेट बना दिया गया है। इसको जीटी रोड से लेकर ड्रेन नंबर दो तक फोरलेन किया जाएगा। इस पर करीब 21 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है।
प्रदीप अत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें