फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा : 2035 विद्यार्थियों ने दी लेवल-3 की पीजीटी लेक्चरर परीक्षा, सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट : 2035 परीक्षार्थियों ने दी लेवल-3 की परीक्षा,
विज्ञापन


पानीपत। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को एचटेट लेवल-3 पीजीटी लेक्चरर की परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बची शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 2035 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएसपी रैंक के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर जायजा लिया जहां परीक्षार्थियों की तीन-तीन बार तलाशी ली गई। सभी कमरों की वीडियोग्राफी करवाई गई। शनिवार दोपहर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई जो 2 बजे तक जारी रही। परीक्षा में बड़ी चूक न हो, इसके लिए केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट, चीफ सुपरिंटेंडेंट और ड्यूटी कर्मचारियों की ओर से भी पूरी सख्ती बरती गई। इस दौरान परीक्षार्थियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
तीन चरणों में ली परीक्षार्थियों की तलाशी
बोर्ड की ओर से एचटेट के सभी केंद्रों पर दाखिल होने से पहले तीन चरणों में तलाशी ली गई। इसके साथ ही दस्तावेजों की जांच की गई। परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले प्रथम चरण में उसकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। उसके बाद आधार-आधारित बायोमैट्रिक प्रणाली से जांच के बाद तीसरे चरण में उनके कागजात जांचे गए। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर उडऩ दस्तों द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से लाइव कवरेज, आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति के अलावा मेटल डिटेक्टर से लाइव फ्रिस्कग (तलाशी), वीडियोग्राफी तथा इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का प्रयोग रोकने के लिए जैमर की व्यवस्था करके व्यापक इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

फिर जाम की स्थिति से जूझने को मजबूर हुआ शहर
शनिवार को सायंकालीन सत्र में आयोजित परीक्षा शाम साढ़े 5 बजे खत्म हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद पानीपत शहर को एक बार फिर जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। उसके बावजूद शहरवासियों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ा।
देरी से पहुंचे कुछ परीक्षार्थी
एचटेट लेवल-3 की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे शुरू की गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक परीक्षा केंद्र में एंट्री करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अनेक परीक्षार्थी ऐसे रहे, जो दोपहर दो बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हीं अंदर नहीं जाने दिया। काफी मान मनोव्वत करवाने के बाद 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंचे परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। वहीं कुछ परीक्षार्थी ऐसे थे जो अपना सेंटर ढूंढते रहे, काफी देर से सेंटर पर पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इस कारण उन परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दोनों सत्रों में होगी परीक्षा
वहीं रविवार को लेवल-1 प्राइमरी टीचर व लेवल-2 टीजीटी टीचर्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। टीजीटी की परीक्षा जहां सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ली जाएगी। वहीं सायंकालीन सत्र में लेवल-1 प्राइमरी टीचर्स की परीक्षा दोपहर बाद 3 से साढ़े 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। लेवल-1 व लेवल-2 की परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें