फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-हैरो की चपेट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-हेरो की चपेट में आई महिला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। बाबरपुर से कचरौली जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर-हेरो की चपेट में आने से 50 वर्षीय सीता पत्नी प्रेम निवासी बाबरपुर की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह की है। सीता उसकी पुत्रवधु रीना के साथ शनिवार की सुबह खेत में कामकाज के लिए गांव बाबरपुर स्थित घर से गांव कचरौली के रकबे के लिए गई थी। गांव के कचरौली के पास ट्रैक्टर से बांध कर हरो ले जाई जा रही थी। जिसे चालक बिशन पुत्र रोशन लाल चला रहा था। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे सीता ट्रैक्टर व हेरो के नीचे कुचली गई व मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतका को पानीपत के सिविल अस्पताल ले आई। पुलिस ने सीता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर उसके वाहन को केस की जांच के लिए इंपाउंड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें