कूड़ा बिन रहे युवक को चाकू मारा, पीजीआई रैफर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। थर्मल बाईपास पर शाम के समय कूडा़ बीनने आए युवक ताराचंद पुत्र रसाला निवासी असंध रोड नहर किनरे झुगी में रहने वाले एक युवक ने चाकू मार दिया। युवक की हालात गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रैफर कर दिया। घायल युवक की शिकायत पर एक नामजद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार घायल के परिजनों ने बताया कि वो मूल रुप से नामुंडा के रहने वाले है और असंध रोड पर मंदिर के सामने झुगी में रहते है। उसका भाई ताराचंद हर रोज की तरह थमर्ल बाईपास पर कूड़ा बीनने गया था। वंहा पर कई युवक शराब पी रहे थे। उनका किसी बात को लेकर मेरे भाई से विवाद हो गया और गांव आसन कंला निवासी एक युवक ने मेरे भाई को चाकू मार दिया। इस बारे में थमर्ल पुलिस चौकी इंचार्ज से नारायण ने बताया कि घायल ताराचंद की शिकायत पर सत्यवान निवासी आसन कंला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।