बिजली विभाग कर रहा हादसों का इंतजार, कम ऊंचाई पर रखे एक ट्रांसफार्मर की बाड़ करके अन्य को भूल गये अधिकारी
-कम से कम 7 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए ट्रांसफार्मर
- लगभग 30 ट्रांसफार्मर नहीं लगे हुए मानकों के हिसाब से
-26 कॉलोनियों के 80 हजार लोग रोजाना गुजरते है इन ट्रांसफार्मरसके पास से
- मानसून आने का सता रहा लोगो को डर, ट्रांसफार्मर के चारों ओर जलभराव होकर आ सकता है घरों में करंट
- निगम के अधिकारियों ने कहा था जल्द ही सभी ट्रांसफार्मरों का जायजा लेकर उनके चारों ओर बाड़ लगाई जाएगी, 10 दिन पहले सिविल अस्पताल के पिछे वाले ट्रांसफार्मर
फोटो संख्या :-23 से 29
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बिजली निगम ने 26 कॉलोनियों 30 से अधिक ट्रांसफार्मर निर्धारित प्रावधानों से कम ऊंचाई पर रखे हुए है। कुछ ट्रांसफार्मर एक से लेकर तीन फीट तक की उंचाई पर रखे हुए है तो वहीं कुछ जमीन पर ही रखे है। काबडी रोड, पालिका बाजार, पचरंगा बाजार, इंसार बाजार, देशराज कॉलोनी,वार्ड नं दो, महादेव कॉलोनी, नूरवाला, कुटानी रोड, राजीव कॉलोनी, हुड्डा सेक्टर, ओल्ड गोहाना रोड, कच्चा कैंप, मछली मार्केट व खटीक बस्ति में ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए है। कुछ दिनों पहले ही एक बछड़ा ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर मर गया था। जिसके बाद सिविल अस्पताल के पीछे लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर पलास्टिक की ग्रील से बाड़ कर दी थी। उसके बाद लगा था कि अब बिजली विभाग जाग गया है और स ाी ट्रांसफार्मरों की सुध लेगा। जबकी विभाग अन्य ट्रांसफार्मरों को भुल गया है। विभाग की लापरवाही झेल रहे लोगों में, विभाग के खिलाफ रोष है। कई जगह लोगों की मांग है कि ट्रांसफार्मरों की उंचाई बढ़ाई जाए वहीं कुछ लोगों की मांग है कि ट्रांसफार्मरों को किसी खुले इलाके में शिफ्ट कर देना चाहिए। इंसार बाजार में गली के सात फीट अंदर मात्र आधा फीट की उंचाई पर रखा हुआ है। जिसके कारण आसपास के दुकानदारों को इसके कारण बहुत परेशानी होती है।
ट्रांसफार्मर लगाने के प्रावधान
1. ट्रांसफार्मर को जमीन से कम से कम 7 फीट की ऊंचाई पर रखना चाहिए।
2. मजबूती के लिए दो खं ाो पर ट्रांसफार्मर रखें।
3. क्षेत्र की क्षमता के मुताबिक ट्रांसफार्मर को रखा जाए।
4. जहां बिजली निगम को जमीन मिलती है, वहीं पर ट्रांसफार्मर को रखा जाता है।
परेशान होकर दुकान बेचने के लिए निकाल दी है : अनिल रेवड़ी
इंसार बाजार में क्रॉकरी का काम करने वाले अनिल रेवड़ी की दुकान के बिल्कुल सामने दो ट्रांसफार्मर रखे हुए है। जिस वजह से उनकों अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। तीन बार बिजली सीएम विंडो पर शिकायत दे चुके है। हर बार एक्सईन आता है, व निरिक्षण करके चला जाता है। कोई कारवाई ना होने के बाद तंग आकर उन्होंने अपनी दुकान बेचने के लिए निकाल दी है। करोड़ो की जमीन कोड़ीयों में भी नहीं बिक रही।
बांब के पास बैठे हुए है कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा : सागर नागपाल
सागर नागपाल ने कहा कि उसकी 15 साल से रसोई के सामान की दुकान है। दुकान के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में पूरा दिन चिंगारीयां छुटती रहती है भय के कारण ग्राहक दुकान में आना नहीं चाहते। इतनी चिंगारियां उठती दे ा कईं बार तो उन्हें लगता है कि बिजली विभाग ने कोई बांब लगा रखा है जो कभी भी फट सकता है।
52 साल से कर रहे समस्या के समाधान का प्रयास : सीला देवी
78 वर्षिय सीला देवी ने बताया की वो पिछले 52 साल से इसी समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। कोई ग्राहक भी दुकान पर नहीं आता है जिस कारण सारा दिन खाली बैठे रहते है।
केवल मार्किट वालों की नहीं बल्कि यहां से गुजरने वाले हर नागरिक की है समस्या : इंद्रजीत सिंह
दुकानदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर केवल मार्किट के दुकानदारों की ही नहीं बल्कि राहगीरों की भी समस्या है। किसी आने जाने वाले का रात के समय में हाथ लग सकता है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में इस तरह से ट्रांसफार्मर रखने का कोई ओचित्य नहीं है।
बारिस का पानी जमा होकर हो सकता है बड़ा हादसा : संजय
दुकान पर काम करने वाले संजय ने कहा कि मानसून सिर पर है, बारिस आने पर पूरे बाजार में जल भराव हो जाता है। जिस कारण पानी में करंट आने से एक बड़ा हादसा होने का खतरा है।
ट्रायल के लिए एक ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाड़ की गई है। अगर यह निणर्य कारगर सिद्ध होता है तो सभी ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बाड़ की जाएगी।
:- एक्सईन सिटी पंकज धवन