फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास पड़ोस के लोगों ने अपने स्तर पर आग पर पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ब्लूजे रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स की एक दुकान में आग लगने से बिजली उपकरण, हजारों की नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने खुद ही आग पर काबू किया। दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। गांव राकसेड़ा निवासी रॉकी ने बताया कि उसकी ब्लूजे रोड पर सतगुरु इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है। वीरवार देर रात को अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई। लेकिन उसके बाहर होने के कारण वह मौके पर पहुंच नहीं सका। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने स्वयं ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से एक इंवर्टर बैटरी, काउंटर, वाशिंग मशीन के टाइमर, फिटिंग व अन्य सामान व गल्ले में करीब 25 सौ रुपये की नगदी भी जल गई। उसने बताया कि आग लगने से लोगों का रिपेयर के लिए आया हुआ सामान भी जल गया। पीड़ित दुकानदार रॉकी ने बताया कि आग से उसको साठ-सत्तर हजार रुपये का नुकसान हुआ। उसने प्रशासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें